डाक घर से हरी झंडी दिखाकर सुकन्या रथ को रवाना किया गया!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर सरकार की योजनाओं को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत बनाने एवं बच्चों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिये आज प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर से सुकन्या रख रवाना किया गया जिसका उद्घाटन उत्तरी क्षेत्र के डाक निदेशक श्री शंकर प्रसाद प्रवर डाक अधीक्षक मुजफ्फरपुर श्री सुबोध प्रताप सिंह एवं प्रबंधन डॉ आशुतोष आदित्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया| विदित हो कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले में डाक विभाग द्वारा दिनांक 29 मार्च 2022 से 10 मई 2022 तक विभिन्न प्रकार के खातों को खोलने हेतु आम लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया है जिसके तहत पूरे मुजफ्फरपुर में लोगों को विशेषकर सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने एवं लड़कों के लिए लोक भविष्य निधि खाता यानी पीपीएफ खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

सुकन्या रक्त के माध्यम से आम लोगों के साथ ही मुजफ्फरपुर के प्रमुख विद्यालयों में भी डाक विभाग के कर्मचारी एवं डाकिया डाक कर्मी एवं डाकिया जाकर लोगों से सुकन्या समृद्धि खाता एवं लोक भविष्य खाता खोलकर अपने बच्चों का भविष्य आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही इस दौरान प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर में इन खातों को जल्द से खोलने के लिए विशेष काउंटर भी रखा काउंटर की भी व्यवस्था की जा रही है| इस अभियान के तहत डाक कर्मी स्कूल के माध्यम से भी अभिभावकों को अपने बच्चों का सुकन्या एवं पीपीएफ खाता डाकघर में खोलने का आह्वान करेंगे| डाक निदेशक श्री शंकर प्रसाद ने कहां की छोटी बचत के माध्यम से ही हम अपने बच्चों का आर्थिक भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं| उन्होंने कहा कि डाक विभाग बच्चों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

Join us on:

Leave a Comment