मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया, , अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी के साथ साथ कठोर कार्रवाई की लगातार की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि विगत 20 अगस्त से 29 अगस्त तक कुल 2338000 रुपए वसूल किए गए हैं। विभिन्न थानों में कुल 21 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 9 लोगो को गिरफ्तार किए गए हैं।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को चाकन्द थाना अंतर्गत 01 ट्रैक्टर, मगध विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत 01 ट्रैक्टर तथा अतरी थाना अंतर्गत 01 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। कुल 3 प्राथमिकी दर्ज करते हुए ₹93000 वसूल किए गए हैं।
उसी प्रकार 28 अगस्त को कोच थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर, कोतवाली थाना अंतर्गत दो ट्रैक्टर, पंचानपुर थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर, परैया थाना अंतर्गत दो ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं। कुल 4 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा ₹182000 फाइन वसूल किए गए हैं।
27 अगस्त को सरबहदा थाना अंतर्गत एक ट्रेक्टर, गुरुआ थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर, डोभी थाना अंतर्गत एक ट्रेक्टर, नीमचक बथानी थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। 4 प्राथमिकी दर्ज करते हुए ₹124000 फाइन वसूल किए गए हैं।

26 अगस्त को डुमरिया थाना अंतर्गत गिट्टी लदे तीन हाईवा, शेरघाटी थाना अंतर्गत बालू लदे एक ट्रैक्टर तथा खिजरसराय थाना अंतर्गत बालू लदे दो डंपर को जप्त किया गया है। कुल 3 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुल 1329200 रुपया फाइन वसूल किए गए हैं।
जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा की अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के जप्त करते हुए खनन तथा परिवहन विभाग के विभिन्न धाराओं को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए फाइन वसूलने में तनिक भी कोताही न बरतें।




