Search
Close this search box.

19 अक्टूबर को कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

CWC की बैठक में चुनाव का शिड्यूल जारी

नई दिल्ली : कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 17 अक्टूबर को पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।


CWC की बैठक के बाद पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव का फैसला ले लिया है। जिसके लिए शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगा। 24 सितंबर को नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। जिसकी वापसी की तिथि 30 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और उस दिन पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
पिछले साल CWC ने जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के हाथों में पार्टी की बागडोर हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें