संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर
एक नन्ही परी के लिए शहर के आवारा कुत्ते दानव बन गए। मां मदद के लिए चीखती चिल्लाती रही, हमलावर कुत्तों से जूझती रही, पर उनसे अपनी तड़पती छटपटाती मासूम बेटी को बचा न सकी। उसकी आंखों के सामने आवारा कुत्तों ने तीन साल की एंजल कुमारी को नोच-नोचकर मार डाला। मिठनपुरा के शिवशंकर पथ स्थित साईं मंदिर गली में शनिवार सुबह नौ बजे वह घटना हुई। रितु बच्ची के साथ किराये के मकान में रहती है। रीतू की बहन और बहनोई भी कमरा लेकर रहते हैं। रीतू का मायका मिठनपुरा के रामबाग में है।
घर के बाहर कुत्तों ने बच्ची का गर्दन दबोचा पड़ोसियों ने भगाने की कोशिश की पर नहीं छोड़ा
दिल दहला देने वाली घटना में दर्जन भर जगहों पर जख्म के निशान थे , एजल की मां रीतू कुमारी मोहल्ले के ही घरों में काम करती है। बच्ची पाच रुपये लेकर गली की दुकान से बिस्कुट लाने गई थी। पीछे से मा भी आ रही थी इस दौरान दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की गर्दन, सीने और पेट में काटकर गहरा जख्म कर डाला। मां दौड़कर बेटी को बचाने आयी, लेकिन गर्दन दबोचे एक कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा मा के चिल्लाने पर मजदूरों ने कुत्ते को डड़ा मारकर भगाया। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची की गर्दन, सिर के पीछे, सीना, पेट समेत शरीर पर एक दर्जन से अधिक जगह कुते के नोचने के गहरे जख्म मिले। एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के इचार्ज आदित्य कुमार ने बताया कि कुते के काटने से बच्ची की मौत की सूचना मिली है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। मिठनपुरा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई है। मौसा मनोज महतो ने बताया कि आवारा कुत्ते के हमले में बच्ची मरी है। इसमें किस पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।




