पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

खैरा प्रखंड के भंगरार गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी तो परिजन अंधविश्वास में फंस कर उसे गांव के एक तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने लेकर चले गए।
घंटों बीत जाने के बावजूद जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक डॉ. विशाल आनंद ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए पटना रेफर किया था। लेकिन उसकी मौत हो गई, मृतक की पहचान खैरा प्रखंड के भंगरार गांव निवासी दिनेश यादव की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक महिला शनिवार की सुबह अपने घर के छत से सोकर उठी और वह नीचे से उतरने लगी तभी पहले से सीढ़ी पर मौजूद सांप ने उसके पैर में काट लिया था।




