मेला देखने जा रहे बाईक सवार को ट्रक ने कुचला, एक कि मौत दूसरा गंभीर!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में मेला देखने जा रहे बाइक सवार और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरकाहा चौक के समीप बुधवार की देर रात की है। घायल युवक का इलाज जिले के निजी अस्पतालों में चल रहा है।घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बाइक सवार श्रीपुर पंचायत के वार्ड 10 भरकाहा निवासी गंडोरी पासवान और पिंकेश कुमार चेरिया बरियारपुर में जन्माष्टमी मेले को देखने जा रहे थे तभी मेला के समीप भरकाहा चौक के समीप SH 55 पर ट्रैक की चपेट में आ गया । इस घटना में गंदौरी पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है‌। पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे एक घर पहुंचा ऐसे ही घर में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मृतक के घर पंहुच परिजनों को सांत्वना दी।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment