आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आरा के जवाहर टोला में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में है सव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मुहल्ले की है जहां पर 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार 2 दिन पूर्व मुंबई से आया था और आज उसकी संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ। राहुल कल देर रात से ही अपने घर से गायब था वहीं परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला ।जब परिजन पुलिस में कंप्लेंन किए तो आज सुबह जवाहर टोला मुहल्ले के ही झाड़ी से राहुल का शव बरामद हुआ ।राहुल मुंबई में रहकर कुक का काम करता था ,वही परिवार वालों ने बताया कि राहुल की किसी से कोई अनबन या विवाद नहीं था ।हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान पर नवादा थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।




