ऋषभ कुमार कि रिपोर्ट :-
चिराग ने सीबीआई रेड के पक्ष में दिया वयान साथ ही नीतीश कुमार पर बोला हमला – 6 महीने से अधिक नहीं चलेगी महागठबंधन की सरकार. राज्य में होगा मध्यावदी चुनाव. इस चुनाव में नीतीश का नहीं खुलेगा खाता. विश्वास मत की चिंता नीतीश कुमार को है लेकिन जनता का विश्वास खो चुके है नीतीश. सीबीआई ने कुछ देखा होगा तभी रेड किया है.
बिहार में की गई ताबड़तोड़ सीबीआई रेट के बाद जहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. पक्ष-विपक्ष दोनों अपने अपने मतलब के बयान दे रहे है वही चिराग पासवान ने सीबीआई रेड का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई ने कुछ देखा होगा तभी रेट किया है. वही चिराग पासवान ने जमकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 6 से 8 महीने में गिर जाएगी और इसके बाद नीतीश कुमार का खाता भी नह खुलेगा. क्योंकि उन्हें विश्वास मत की चिंता है जनता की चिंता नहीं है. सीबीआई रेड पर तो हल्ला हो रहा है लेकिन बिहार में लोगों रोज मर रहे हैं उस पर कोई बात नहीं हो रही है. दरअसल पटना से दरभंगा जाने के दौरान हाजीपुर के चुहरमल नगर में स्थित रामविलास पासवान की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण करने के लिए जमुई सांसद चिराग पासवान रुके थे. जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया. वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कई बातें हैं जिनको कोई नहीं है पूछने वाला. जिस तरीके से एक बच्चे को पीट कर भगा दिया गया, अरबिया में बच्ची का गैंगरेप हुआ, उसको पूछने वाला कोई नहीं है. यह लोग बस राजनीति में उलझे पड़े हैं. बिहार को जब जरूरत है आधा प्रदेश बिहार का सुखाड़ से परेशान है, किसान परेशान है, इन लोगों की बात सुनने वाला कोई नहीं है. आज सीबीआई की रेड पड़ रही है तो हर कोई परेशान हो रहा है, विचलित हो रहा है और राजनीति देख रहा है और यहां पर जो हर दिन हत्याएं हो रही है उस पर कोई क्यों नहीं विचलित हो रहा है. चिराग ने हमला जारी रखते हुए आगे कहाँ की मुख्यमंत्री जी व्यस्त हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने में तो कभी त्यागपत्र देने में. यहां पत्रकारों को टारगेट किया जा रहा है, व्यापारी, परीक्षार्थी को टारगेट किया जा रहा है. लेकिन सीएम को विधायको का विश्वास चाहिए बिहार की जनता का विश्वास नहीं चाहिए. जब बिहार की जनता नहीं आपको विश्वास नहीं दिया तो नेताओं का विश्वास हासिल करके आप क्या कर रहे हैं. चिराग पासवान यही नही रुके उन्होंने आगे कहाँ कि आप जितना भी विश्वास ले लीजिए लेकिन जनता ने एक बार आपसे विश्वास खो दिया है तो 6 महीने से 8 महीने से ज्यादा यह सरकार चलेगी नहीं चलेगी और मध्यावधि चुनाव होगी और नीतीश कुमार के पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा.
बाइट – चिराग पासवान, जमुई सांसद.




