पुरुषोत्तम कुमार कि रिपोर्ट :-
वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत तो गई.जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मृतक किसान की पहचान सिकंदरा प्रखंड के सिझोडी गांव निवासी जागु मांझी का पुत्र हुलाशा मांझी के रूप में की गई.
बताया जाता है कि सिझोड़ी जागू मांझी का पुत्र हुलाशा मांझी बुधवार की शाम अपने खेत की और देखने के लिए निकला था. तभी अचानक वर्षा के साथ हुए वज्रपात की चपेट माने से उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचकर किसान को उठाकर सिकंदरा अस्पताल लाया लाया. जहां चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.




