:- रवि शंकर अमित!
मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आयी बहनों से बंधवाई राखी, भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का दिया संदेश
पटना, 28 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आयी बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त करते हुये उन्हें शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, अपनत्व और एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का पावन पर्व है। यह पर्व हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को और मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रक्षा बंधन के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द्र को मजबूत करने का आह्वान किया।




