अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक ख़त्म.
करीब 2 घंटे चली बैठक.
बोले पूर्व मंत्री नितिन नवीन
कल नीतीश सरकार को घेरेगी बीजेपी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटू कुमार हैं.
उन्होंने जो अविश्वास प्रस्ताव लाया है उसका हम पुरजोर विरोध करेंगे.
चोर दरवाजे से जो सरकार बनी है उसको उजागर करेंगे.
नीतीश कुमार ने किन मज़बूरी के कारण ऐसा किया उसको सामने रखा जाएगा.
नेता का अभी कोई विषय नहीं है.
पहले हम अविस्वास प्रस्ताव का विरोध करेंगे.
हमारे जो नेता अगुवाई कर रहें थे वही करेंगे.




