जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का विवादित बयान, बोले- दारू न मिलने से मुख्यमंत्री के खिलाफ पत्रकार!

SHARE:

अनमोल कुमार की रिपोर्ट :-

जदयू अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद ललन सिंह बिहार में शराबबंदी पर नीतीश कुमार की प्रशंसा करते करते मीडिया के खिलाफ विवादित बयानबाजी कर गए। उन्होंने कहा कि दारू न मिलने के कारण मीडिया नीतीश के खिलाफ है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने खुले मंच से कहा कि मीडिया और अखबार वाले आज बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं, क्यों खिलाफ हैं इसलिए कि दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है। अब दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है तो क्यों करें, अब मुख्यमंत्री जी बिहार की जनता को देखें या आपका मौज मस्ती को देखें।

शराबबंदी का कर रहे थे बखान
दरअसल, ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को ही लखीसराय पहुंचे थे। बुधवार को अपने दूसरे दिन के कार्यक्रम के तहत उन्होंने सदर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जनसंवाद का कार्यक्रम किया। इसी दौरान प्रखंड क्षेत्र के महिसोना गांव में जनसंवाद के दौरान खुले मंच से उन्होंने मीडिया और अखबार वालों के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। कार्यक्रम में ललन सिंह बिहार में शराबबंदी का बखान कर रहे थे।

नीतीश कुमार को मजबूत करे जनता
उन्होंने इससे पहले कहा कि बिहार इकलौता राज्य है, जहां सामाजिक न्याय पर काम हुआ है। पिछले, अतिपिछड़े वर्ग और महिलाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऊपर उठाने का काम किया है। महिलाओं के ही कहने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की थी। शराबबंदी से आज घरेलू हिंसाएं कम हुई हैं। सड़क पर शराब के नशे में लोग मारपीट नहीं करते हैं। उन्होंने आम जनता से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

Join us on:

Leave a Comment