Search
Close this search box.

गिरिडीह:-शिव शिष्य परिवार से जुड़े सदस्यों की बैठक आयोजित!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जेकब

शिव शिष्य परिवार से जुड़े सदस्यों की एक बैठक मंगलवार को पंच मंदिर परिसर डुमरी में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिवार के जिला प्रभारी रूपलाल महतो व सदस्य नन्दकिशोर महतो उपस्थित हुए।इस दौरान शिव शिष्य परिवार के संदेशों व उद्देश्यों को बताया गया।जिला प्रभारी ने कहा कि
शिव अर्थात आदिदेव महादेव की पूजा सबसे सरल व
सुलभ है।कहा कि शिव शिष्य परिवार से जुड़ने व शिव की पूजा आराधना करने में किसी तरह की कोई बंदिश व परहेज नहीं है।कहा कि कोई भी व्यक्ति शिव को अपना गुरू बना सकता है।इस दौरान प्रखंड कमिटी के गठन हेतु 11 सदस्यों क्रमशः गेनसी देवी (डुगडुगिया), सुमित्रा देवी,लता कुमारी, पिंकी देवी (डुमरी),उषा देवी (चालमो),सरीता देवी (हटियाटांड़),सावित्री देवी (लटकटो), सबिया देवी (समदा), ललीता देवी (चैनपुर),सुनीता देवी (डुमरी) एवं सावित्री देवी
(पोरदाग) के नाम की अनुशंसा प्रदेश कमिटी को की गई है।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शिव शिष्य परिवार के तीन सूत्र दया मांगना,नमः शिवाय का स्मरण करना एवं शिव चर्चा करना का अनुपालन कर
बैठक का समापन किया।मौके पर सुनीता अग्रवाल,
प्रमिला देवी,मुन्नी देवी,चमेली कुमारी,गायत्री देवी,सीता
देवी,आशा देवी,मनोरमा देवी,सावित्री देवी,गिरजा देवी,बबली देवी आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें