जनसंख्या नियंत्रण कानून से कुछ नहीं होगा : सीएम नीतीश!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

नई सरकार में पहली बार फहराया तिरंगा
कहा-तेजस्वी जैसे सहयोगी मिले हैं तो 10 लाख क्या 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे

: स्वतंत्रता दिवस पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बिहारवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है।

बता दें कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम कर रही है। वहीं असम और यूपी राज्य दो बच्चों वाली कानून लाने की तैयारी में हैं। जबकि नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध कर चुके हैं। भाजपा से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद उन्होंने फिर कहा इस तरह का कानून बेकार की बात है।
पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद पहली बार उन्होंने तिरंगे को सलामी दी है। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और आगे की योजना पर बात की। साथ ही महागठबंधन की बनी नई सरकार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ भी की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि तेजस्वी यादव जैसे सहयोगी मिले हैं बिहार में 10 लाख क्या 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे।
तेजस्वी का ट्वीट-अभिभावक नीतीश कुमार जी का एक्स्ट्रा 10 लाख नौकरियों का ऐलान
सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा-अभिभावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान-10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज्बा है बिहारी जुनून है बिहार उत्तम बिहार का सपना करना है साकार।
सीएम नीतीश कुमार के संबोधन की मुख्य बातें
*20 लाख नौकरी और रोजगार देने का सरकार का लक्ष्य रखा है।
*नई पीढ़ी के साथ काम कर राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे।
*राज्य के खजाने पर किसानों का पहला हक है।
*आपदा की स्थिति से निपटने के लिए विद्यालयों में कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं।
*बच्चों को भूकंप से बचने के लिए मॉक ड्रिल और डूबने की घटना को देखते हुए तैरना सिखाया जा रहा है।
*पुलिस को दुरुस्त किया जा रहा है।
*कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई है।
*मंदिरों की चारदीवारी भी कराई जा रही है।
*लोक सेवा में 153 सेवाएं दी जा रही हैं, जिसका 73% लोग लाभ ले रहे है। अब ऑनलाइन सेवा भी ले रहे हैं।
*प्रजनन दर को यदि रोकना है तो महिलाओं को पढ़ाना ही होगा।
*चीन में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया था। पहले एक, फिर दो पर, फिर तीन पर लाया। उसकी हालत खराब हो गई थी। ये सब बेकार बातें हैं। बच्चियों को पढ़ाना ही एक विकल्प है।

Join us on:

Leave a Comment