ऋषिकेश की रिपोर्ट :
आजादी के हित के 76 वां वर्षगांठ पर बिहारशरीफ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय विजवनपर के महादलित दलित बस्ती वार्ड नंबर 50 में राजद नेता देवी लाल यादव और स्कूल के शिक्षकों के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर राजद नेता देवी लाल यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परिजनों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की क्योंकि हमारे स्कूल के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में काफी मेहनत करते हैं लेकिन बच्चे स्कूल आने में कतराते हैं। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने की अपील की। यह बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। वही स्कूल के शिक्षक अलखदेव कुमार आर्य ने झंडोत्तोलन के बाद थोड़े भावुक भी नजर आए। शिक्षक अलखदेव कुमार आर्य ने कहा कि पिछले 12 सालों से भवनहीन विद्यालय में पढ़ाने का काम कर रहे हैं जगह के अभाव में हम लोग आज भी सामुदायिक भवन विजवनपर में पढ़ाने का काम कर रहे हैं। बच्चों की संख्या 120 है और जगह कम होने के कारण यहां बच्चों को शिफ्ट बाइज पढ़ने के लिए बुलाया जाता है। सामुदायिक भवन में के आधे भाग में ग्रामीण रहते हैं जबकि आधे भाग में सरकारी स्कूल चलता है। सबसे अजीब विडंबना यह है कि हम लोग आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं लेकिन बिहार शरीफ प्रखंड का बीजवनपर का महादलित बस्ती आज भी बुनियादी सुविधाओं की गुलामी से आजाद नहीं हुआ है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




