प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार लोगों के साथ पहले जमकर मारपीट कि फिर मोबाइल लूट कर फरार हो गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बल्हा डंडारी गांव के बीच जाने वाली सड़क की है। मारपीट और लूटपाट की घटना में एक युवक का सर फटा गया और उसके पिता व एक अन्य दोस्त को भी चोटे आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के बल्हा निवासी लगभग 60 वर्षीय लालो सहनी के 30 वर्षीय पुत्र लालतुन सहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वालों सहनी, ललटुन सहनी और चंदन कुमार एक ही बाईक से डंडारी गांव में एक रिश्तेदार के यहां छठी महोत्सव में शामिल होने के लिए देर रात जा रहा था । इसी दौरान पूर्व से घात लगाए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने तीनों बाइक सवार को रोक कर लूटपाट करते हुए जमकर मारपीट की। फिलहाल डंडारी थाना की पुलिस सभी बिंदुओं की जांच में जुटी हुई है।
बाईट- घायल के परिजन




