पटना सिटी में युवक की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार!


पटना सिटी बेख़ौफ अपराधियों ने सुल्तागंज थाना क्षेत्र के शाहगंज स्थित मोहमदपुर इलाके में एक शख्स को गोली मार कर हत्या कर दिया। गोली लगने के थोड़ी ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। घटना कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस मृतक की पहचान मोहम्मद मुन्ना के रूप में किया है।वही दूसरी तरफ बीती रात खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदरगली इलाके में अपराधियों ने एक शेरू नामक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया है
मृतक का भाई टीपू सुल्तान के अनुसार, मो मुन्ना अहले सुबह नमाज पढ़ने गया था। अपराधियों को पहले से पता था की मुन्ना नमाज पढ़ने आता हैं। इसी का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने मेरे भाई की हत्या करने के लिए पहले से घात लगाए बैठा था।टीपू ने बताया की मुन्ना को अपराधियों ने एक गोली मारा है, गोली लगने के बाद भी वो घायलावस्था में भाग कर घर आया और घर के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। टीपू सुलतान ने बताया कि हनलोग सात भाई है और मोहम्मद मुन्ना हम सब भाइयों में से तीसरे नंबर पर है।
बाईट : – भाई
बाईट : – पुलिस

Join us on:

Leave a Comment