ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
— सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही प्रसव वार्ड से बच्चा हुआ गायब… अस्पताल प्रशासन ने कहा बच्चे गायब होने का कोई जिम्मेदारी नहीं
Hajipur– वैशाली जिले के सदर अस्पताल हाजीपुर के प्रसव वार्ड से. 3 साल के मासूम बच्ची हुई गायब . परिजनों में मचा कोहराम रो रो कर बुरा हाल .. अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी से बच्चा खोजने की गुहार लगा रही है परिजन बच्चा का पता लगाने के बजाय अस्पताल के सुरक्षाकर्मी खुद परिजन को डांट फटकार लगाते दिखे दरअसल हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में प्रसव मरीज को देखने के लिए अपने बच्चे के साथ पहुंचे परिजन का अस्पताल के प्रसव वार्ड से . 3 वर्ष की मासूम निशा कुमारी जो सोनपुर के रहने वाली थी.. जो आपनी चाची सालीसका के साथ पहुंची थी . प्रसव मरीज के पास मासूम बच्ची को छोड़कर उसकी चाची अस्पताल के नीचे गर्म पानी के लिए निकली . गरम पानी लेकर जब आपस अस्पताल के बच्चा वार्ड में पहुंची तो 3 साल के मासूम निशा अचानक से गायब हो गई . काफी खोजबीन करने के बाद अस्पताल कैंपस में परिजनों को कही . मासूम बच्चे नहीं नजर आए ,
जिसके बाद गायब बच्चे के परिजन अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों से शिकायत किया तो .अस्पताल में तैनात सुपरवाइजर रमेश राय पीड़ित परिजन को डांट फटकार कर चुप कराते दिखे और यह कह कर चुप कर कराया कि जब आप अस्पताल में आए तो आप कितने आदमी के साथ आए इसका एंट्री आपने क्यों नहीं कराया . हमारी जिम्मेदारी नहीं है कि किसी का बच्चा गायब हो जाए चोरी हो जाए हम सिर्फ अस्पताल में पहुंचे पेशेंट को देखभाल करने के लिए रहते हैंअस्पताल प्रशासन द्वारा इतना सुनने के बाद गायब लड़की की चाची ने जिले के सिविल सर्जन को फोन लगाया और उनसे घटनाक्रम को बतलाया लेकिन सिविल सर्जन हालो हालो कर फोन को काट दिए फिर परिजन जिले के एसपी डीएम को फोन लगाया लेकिन फोन पर परिजन की बात नहीं हो पाई
हालांकि बच्चा गायब होने लगभग 2 घंटा बीत चुका है और ना प्रशासन ना अस्पताल के प्रशासन पीड़ित परिवार को मदद करने को तैयार हो रहे हैं उल्टे परिजन को ही अस्पताल प्रशासन द्वारा डांट फटकार लगाकर चुप कराने की कोशिश में लगे हुए हैं. बच्चा गायब हो जाने के बाद परिजनों में मातम छाई हुई है और रो रो कर बुरा हाल हो गया है




