महिला की अगुआई में आई भीड़ ने 9 लोगों को चाकू मार किया जख़्मी!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

हाजीपुर- जरुआ मंगली अखाड़ा के निकट घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू मारकर 9 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मोहम्मद मुन्ना जमील सुरेना खातून इशरत खातून खुशबू खातून आदि को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में लाया गया। सभी का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। घटना के संबंध में घायल के परिजन मोहम्मद शकील ने बताया कि नशा करने का विरोध करने पर पप्पू ठेकेदार की पत्नी करीब डेढ़ सौ बदमाशों के साथ घर में घुसकर चाकू मारकर मेरी भावो सुरैना खातुन समेत 9 लोगों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि चाय के दुकान के पास कुछ नशा करने वाले युवक गाली गलौज कर रहे थे विरोध करने पर मेरे घर के बच्चों के साथ मारपीट किया। उसके बाद पप्पू ठेकेदार की पत्नी करीब डेढ़ सौ लोगों को घर में घुसकर मारपीट कर करीब 9 लोगों को घायल कर दिया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment