रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
पटना । हिंदुस्तान स्काउट गाइड के राज्य मुख्यालय में भारत में स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम वाजपेई जी की जन्म जयंती मनाई गई। दीप प्रज्वलित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राज्य सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा वाजपेई जी द्वारा भारत में स्काउट गाइड की स्थापना कर भारत की युवा पीढ़ी में देशभक्ति, शिष्टाचार, अनुशासन आदि सद्भाव जागृत किए, साथ ही संगठन के माध्यम से अनुशासित रहकर राष्ट्रसेवा की शिक्षा दी।साथ ही कहा कि श्री राम वाजपई जी ने भारत में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की स्थापना कर युवा पीढ़ी में निस्वार्थ राष्ट्रसेवा की नींव रखी जो हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्रीराम बाजपेई जी के कथनानुसार सभी स्काउट गाइड को संगठन के आदर्शों पर चलते हुए संगठन के प्रति सजग वफादार, विनम्र, सहनशील, साहसी आदि सद्गुणों की शिक्षा लेकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।
वर्ष 1914 में श्रीराम वाजपेयी ने ‘सेवा समिति ब्वाय स्काउट एसोसिएशन’ की स्थापना लॉर्ड बेडेन पावेल द्वारा इंग्लैंड में संगठित ब्वाय स्काउट एसोसिएशन के आधार पर की। श्रीराम वाजपेई को अपने इस कार्य और उद्देश्य में सफलता भी मिली और भारत को राष्ट्र सेवा से ओतप्रोत विश्वव्यापी संगठन मिला। जिससे युवा पीढ़ी में निस्वार्थ राष्ट्र सेवा की भावना के साथ-साथ सामाजिक गुणों की प्ररेणा ली।
आज के समय में विद्यालयों में बच्चों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या फिर कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा के गाइड लाइन का पालन करते हुए सफल बनाना हर स्काउट एवं गाइड का प्रथम कर्तव्य है।
भारतीय स्काउटिंग के जनक श्री राम वाजपेई जी (फाउंडर ऑफ हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड) के जन्मदिन को पूरे देश में चेतना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका बिहार राज्य मुख्यालय में दीप प्रज्वलित कर, एवम् प्रतिमा पे पुष्पांजलि अर्पित कर चेतना दिवस कार्यक्रम के रूप में श्री वरुण कुमार सिंह(राज्य सचिव) की अध्यक्षता में अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक मनाया गया। अन्य सदस्यों में नीरज श्रीवास्तव, रूपेश कुमार सिंह, रणजीत चौहान, सीए श्रवण कुमार, प्रीती कुमारी, रितिका सिंह, सतेन्द्र कुमार, वरुण राज, मनीष चंद्रेश, मिथुन कुमार, गौतम दत्ता, मधु कुमार, आदित्य कुमार आदि सदस्य उपलब्ध रहें।




