हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तिरंगा रैली का आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त 2022 को प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर से एक प्रभात फेरी निकाली गई जो टावर चौक छोटी सरैयागंज कल्याणी चौक छोटी कल्याणी अमर सिनेमा रोड होते हुए। पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय गौशाला रोड मुजफ्फरपुर तक गई वहां एक संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद यह प्रभात फेरी हाथी चौक होते हुए रमना उप डाकघर तक गई।

इस प्रभात फेरी में 200 से अधिक डाककर्मियों ने तथा चैपमैन गर्ल्स हाई स्कूल के 100 से अधिक बच्चियों एवं शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर श्री परिमल कुमार सिन्हा डाक महाध्यक्ष उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत के 75 साल पूरे होने और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने तथा उसका उत्सव मनाने की सरकार की एक पहल है।इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग द्वारा आज प्रभात का आयोजन किया गया।

श्री शंकर प्रसाद निदेशक डाक सेवाएं ने कहा कि इस प्रभात फेरी का उद्देश्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कि वे सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। डॉ आशुतोष आदित्य, वरीय डाकपाल
मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर ने कहा कि डाकघर में मात्र ₹25 में तिरंगा उपलब्ध है तथा इसे ऑनलाइन भी मंगाया जा सकता है।ऑनलाइन डिलीवरी के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक डाकघर में पर्याप्त मात्रा में तिरंगा उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेरित कुमार जनसंपर्क निरीक्षक ने किया। कार्यक्रम को श्री अविनाश कुमार वरीय शाखा प्रबंध इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मुजफ्फरपुर शाखा श्री दीनानाथ प्रसाद श्री राकेश भारद्वाज श्री अमित कुमार श्री रॉबिन चंद्र ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें