नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव के समीप एक ट्रैक्टर चालक को पीट-पीटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंजौर गांव निवासी सिंघाड़ू मांझी के पुत्र दुखन मांझी बुधवार को ट्रैक्टर से माफी गांव में एक पशु को धक्का मारकर भाग गया था। आज सुबह दुखन मांझी उसी रास्ते से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व भाई की हत्या से तीनों बहने बार-बार रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी।




