बेगूसराय में बड़ा हादसा,दो यात्री बसों की टककर में 14 घायल!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में यात्रियों से भरी दो बस की टक्कर के बाद एक बस एनएच पर पलट गई जिसमें करीब 14 यात्री घायल हो गए। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल चौक के पास एनएच 31 की है ।बताया जाता है कि बेगूसराय बस स्टैंड से समस्तीपुर जा रही यात्रियों से भरी बस चौक के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर बस को ठोकर मार दी जिसके बाद समस्तीपुर जाने वाली बस पलट गई । इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना को देखते ही दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायल यात्रियों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में चालक और एक महिला यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ठोकर मारने वाली बस भागने में सफल रहे।
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment