आरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में मोदी सरकार का पुतला दहन!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर के आरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद में इन मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षाएं समय पर आयोजित हों, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगे और समय पर परिणाम घोषित किए जाएं। साथ ही नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की भी मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Join us on: