दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने पत्रकार की गोली मारकर की हत्या

SHARE:


पुरुषोत्तम कुमार जमुई:-

सिमुलतला थाना क्षेत्र के गोपला मारण गांव के समीप दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।

मृतक पत्रकार की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र निवासी गोखुल यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गोखुल दैनिक अखबार प्रभात खबर के सिमुलतला प्रखंड क्षेत्र के संवाददाता थे। जो बुधवार की सुबह समाचार संकलन के लिए सिमुलतला स्थित रेलवे फाटक की ओर जा रहे थे तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक एक कर 5 गोली चला दी। जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पत्रकार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक डॉ मृत्युंजय पंडित डॉ जीके सुमन द्वारा जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है।

मृतक के पिता ने बताया कि जब उसके बेटे को गोली मारकर कुछ लोग भाग रहे थे तो उनकी पहचान बीरबल सहित अन्य लोगों के रूप में की गई। वहीं पुलिस को उनके द्वारा अपराधियों के नाम बताए गए हैं जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बाइट-1 नरेंद्र यादव मृतक के पिता

बाइट-2 विद्यानंद कुमार सिमुलतला थानाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment