ऋषभ कुमार कि रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के राजापाकर थाना से महज 200 गज की दूरी पर मोहर्रम का ताजिया के पहलाम को लेकर दो अखाड़ा के सदस्य आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। वही हिंसक झड़प में दोनों ओर से कर्बला पर ईट पथराव किया गया जिसमे एक सीआरपीएफ के जवान समेत तीन घायल होने की सूचना है।घटना की सूचना पाकर राजापाकर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर दोनों ओर से रोकथाम किया। तथा जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर भेज दिया है। मालूम हो कि थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर विसर्जन की तिथि 9 अगस्त की मध्य रात्रि तय की गई थी तथा सभी अखरिया को आदेश दिया गया था कि मध्य रात्रि तक सभी विसर्जन कर ले।
लेकिन बैकुंठपुर अखाड़ा एवं अल्लीपुर अखाड़ा के लोगों ने आदेश का उल्लंघन करते हुए बुधवार को अपराहन विसर्जन करने के लिए आए तथा अपने अपने वर्चस्व को लेकर आपस में उलझ पड़े। वही एक दूसरे पर पथराव करने लगे जिसमें छुट्टी पर अपने घर आए सीआरपीएफ के जवान नीतीश कुमार पर भी पथराव कर दिया जिससे उनके शरीर में चोट लगी और सिर फट गया जिससे वह घायल हो गए। कुछ देर के लिए विसर्जन का नजारा कर्बला पर युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया था। लेकिन थानाध्यक्ष रविकांत पाठक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से काबू पा लिया गया। साथ ही अविलंब विसर्जन करने आए ताजिया सीपल का विसर्जन करा कर वापस कर दिए।




