ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। मुजफ्फरपुर हाजीपुर एनएच 22 पर तेज रफ्तार की अल्टो कार ने एक युवक को ठोकर मार दिया जिसके कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार की देर रात राखी बेचकर युवक घर लौट रहा था। तभी देर रात में अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। जिसके कारण युवक की घटनास्थल गरौल थाने के पास ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गौरल थाने के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है मृतक मानपुरा निवासी मोहम्मद अख्तर का पुत्र मोहम्मद अनवर बताया गया है जो राखी बेचकर देर रात घर जा रहा था तभी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। इधर सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।




