खेलने के दौरान बाल्टी में डूबने से 18 माह के बच्चे की मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

*बेगूसराय में खेलने के दौरान चापाकल पर पानी भरे बाल्टी में डूबने से एक 18 माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना नालकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव के वार्ड नंबर 10 की है। बताया जाता है कि लालचंद महतो का 18 माह का पुत्र अमर कुमार घर के अंदर खेल रहा था। खेलने के दौरान ही वह चापाकल के पास पहुंच गया जहां पानी भरे बाल्टी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घर में जब बच्चा नहीं मिला तो खोजते हुए परिजन बाथरूम में पहुंचा तो बच्चे को बाल्टी में डुबा पाया लेकिन जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों की संख्या में लोग पीड़ित के घर पंहुचे है। घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को भी दी गई है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment