प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में कृषि समन्वयकों ने जिला कृषि कार्यालय पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए धरना दिया है । दरअसल कृषि समन्वयक अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर आज से हड़ताल किया है। जिले में करीब 84 कृषि समन्वयक कार्यरत हैं । कृषि समन्वयकों की मांग है कि कृषि समन्वयक को ग्रेड पे 2800 से 4600 करने, कृषि समन्वयक पद नाम को परिवर्तित करते हुए कृषि विकास पदाधिकारी करने, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद में प्रोन्नति में 33% आरक्षण देने और उम्र सीमा में छूट देने , कार्य के दौरान सहूलियत पूर्ण कार्य करने के लिए लैपटॉप , बाइक और ₹4000 प्रति माह अतिरिक्त देने, कृषि समन्वयक को उर्वरक निरीक्षक घोषित करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आज हड़ताल किया गया। इस हड़ताल की वजह से कृषि समन्वयको का कार्य बाधित है। कृषि समन्वयक ने कहा कि यहां से लेकर पटना मुख्यालय तक आवेदन देकर मांगों के प्रति सरकार को आगाह किया लेकिन अब तक सरकारी स्तर पर इनके मांगों को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया इस वजह से आज हड़ताल किया गया है इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे आमरण अनशन किया जाएगा।
बाईट- राजीव कुमार, कृषि समन्वयक
बाईट- कृषि समन्वयक




