राजनितिक अस्थिरता पर अपना स्टैंड क्लियर करे सरकार – पप्पू यादव!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार में राजनीतिक अस्थिरता को बिहार के विकास के लिए खतरा बताते हुए जनअधिकार पार्टी के सुप्रिमो पप्पू यादव ने सरकार से अपना स्टैंड साफ करने की मांग की है।

पटना संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह घोषणा करनी चाहिए कि यह सरकार स्थिर है और आगे भी चलती रहेगी या यह कह दें कि वह इस गठबंधन के साथ अपना भविष्य नहीं देखते हैं। नीतीश कुमार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है भाजपा के द्वारा।

आरसीपी मामले में श्री पप्पू यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा सम्पत्ति को सत्ता पक्ष के पास है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि आर्थिक अपराध इकाई से सत्ता पक्ष के सभी नेताओं की सम्पत्ति की जांच कराएं।

पप्पू यादव ने कहा कि इसबार जबसे सरकार बनी है तब से अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है।
लोग शराब से मर रहे हैं और अधिकारी कह रहे हैं कि शराब का कोई मामला नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी सरकार की नीति के खिलाफ है। देश के माहौल ठीक नहीं हैं। मैं बताना चाहता हूं कि नीतीश जी की आइडियोलॉजी बीजेपी की आइडियोलॉजी से नहीं मिलती है। आज स्थिति ये है कि जो बीजेपी में हैं, वो हरिश्चंद्र हैं और जो दूसरी पार्टी में हैं वो अपराधी। बीजेपी के खिलाफ जो आवाज उठाएगा वह उसका अगला शिकार होगा। आज जरूरत है बीजेपी के खिलाफ हिम्मत करने की। मैं समझता हूं कि कांग्रेस इस देश की सबसे बड़ी पार्टी है और आने वाले भविष्य में कांग्रेस के नेतृत्व में नीतीश कुमार और सारे विपक्षी पार्टियां मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़कर उसे समाप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा नीतीश जी असमंजस की स्थिति बनाकर ना रखें, क्लियर कर दें कि 2024 का चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे या सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक मजबूत भारत बनाएंगे। कांग्रेस के लिए भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद हैं।

पप्पू यादव
सुप्रीमो जन अधिकार पार्टी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें