पेट्रोल पंप लूट में शामिल बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय :-

भोजपुर जिले में जहां पुलिस को चुनौती दे खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम देने में लगे हुए हैं। वही पुलिस ने भी अपना कमर कस लिया है और तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज 5 अगस्त को अगिआंव बाजार थाना के बरौली पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों ने 55 हज़ार नगदी लूट लिया था और हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। वहीं पुलिस की डी आई यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए लूट में शामिल तीन बदमाशों को लूट के 15 हज़ार नगद ,एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली ,एक बाइक के साथ धर दबोचा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भोजपुर जिले में अपराधियों के मनोबल टूटते दिखाई दे रहा है ।वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भोजपुर एसपी ने कहा की इस लूट को चुनौती मानते हुए लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। 
बाईट/-संजय सिंह(भोजपुर एस पी)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें