रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट :-
रोटरी सारण के द्वारा स्थानीय जन्नत पैलेस में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे अनेक प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई.इसमें क्लब के रोटेरियन एवं मिसेज रोटेरियन ने हिस्सा लिया तथा कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम किये गए।नृत्य का दौर चला और बच्चों ने मोहक डांस की प्रस्तुति दी इस बार छपरा में पहली बार कृत्रिम बारिश वर्षा कर के बच्चे और सदस्यों ने सावन का लुफ्त उठाया.बेस्ट कपल का अवार्ड रोटेरियन सोहन गुप्ता और दीपाली गुप्ता की जोड़ी बनी.डांस में भाग लेने वाले बच्चों को भी उनके नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं अच्छी मेहंदी लगाने को लेकर भी पुरस्कार दिया गया।जज की भूमिका अर्चना रस्तोगी प्रियंका कुमारी रूपा गुप्ता , ने अदा की।कार्यक्रम में मेहंदी कंपटीशन में प्रथम स्थान दीपाली गुप्ता,द्वितीय स्थान मंजू गुप्ता,तृतीय स्थान गायत्री देवी को मिला.बेस्ट मेल का ख़िताब प्रथम राजेश फैशन,द्वितीय स्थान पंकज कुमार,तृतीय स्थान श्याम बिहारी अग्रवाल को मिला.बेस्ट नृत्य प्रस्तुति में संस्कृति हर्षिता युगल जोड़ी,अंनन्या जैसवाल,शिवम् को पुरस्कार मिला.
मॉडलिंग गर्ल्स में अनन्या,संस्कृति,लडडू,मॉडलिंग बॉयज में अक्षय,गौतम,स्वस्तिक एवं शिव पार्वती झांकी में निर्भय- सान्वी,
राधा कृष्ण,अनन्या – अनय की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया.




