संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर में दिखा अनोखा कांवर देवघर मंदिर के रूप में दिखा 51 फ़ीट लम्बा कांवर देर रात को करेंगे बाबा का जलाभिषेक।।
Anchor – मुजफ्फरपुर में सावन की आखिरी सोमवारी के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहलेजा से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहें हैं ऐसे में कांवर और काँवरियों का भी एक अलग लग रूप भी देखने को मिल रहा है।
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में इस बार में देवघर मंदिर के रूप में 51 फ़ीट का काँवर को लेकर श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे रहें है और अब इस ख़ास कांवर को मुजफ्फरपुर जिला के पंकज मार्केट के ॐ पूजा परिषद द्वारा बनाया गया है और इस कांवर को 251 लोग बारी बारी से उठाकर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक करने पहुंचे रहें हैं।
वही इसको लेकर के कांवर निर्माता प्रवीण चौधरी ने बताया कि हर साल अलग अलग रूप में स्पेशल कांवर लेकर बाबा के दरबार में पहुँचते है, उनके जत्था में 250 श्रद्धालु हैं को इस कांवर यात्रा में शामिल होते है।
बाईट – प्रवीण कुमार चौधरी,श्रद्धालु मुजफ्फरपुर।




