सारण जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या!

SHARE:

सारण से रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट :-

सारण जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है जिले में दो जगह जहां गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई वहीं तरैया के राजवाड़ा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई बता दें कि अभी देर शाम शहर के इंदिरा नगर में सब्जी विक्रेता एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, वही आज सुबह तरैया के एक युवक की हत्या हुई, वही रसूलपुर के असहनी में खैनी नही देने पर अज्ञात अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी, वही शहर के बीच अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार हत्या की घटना को अंजाम दिया है। छपरा शहर के बीचोबीच नगर थाना क्षेत्र के सरकारी बाजार के समीप इंदिरा नगर की घटना है जहां स्वर्गीय मोती चौधरी के पुत्र बबलू चौधरी को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो बबलू चौधरी को सड़क पर गिरा हुआ देखा तो उसे उठाकर सदर अस्पताल लाये ,

इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजन राजपूत ने बताया कि वह युवक अस्पताल में डेड ही लाया गया था. उसके सीने में गोली मारी गई है. इस घटना के बाद जहां शहर में हड़कंप मच गया, वहीं सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.सदर अस्पताल पहुंचे नगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के बयान के बाद की घटना के कारणों का पता चल सकेगा. वैसे फिलहाल परिजन भी कुछ बतला नहीं पा रहे हैं.
BYTE: मुनेश्वर प्रसाद सिंह डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें