बालू लदे ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला पटना रेफर!

SHARE:


पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली करना एक पुलिस कर्मी को उस समय महंगा पड गया। जब चालक ने अवैध वसूली के लिए ट्रक के केबिन मे घुसे एक पुलिस कर्मी को केबिन बंद कर फरार हो गया और फिर कुछ दूर ले जाकर केबिन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उक्त घटना मे पुलिसकर्मी बूरी तरह से घायल हो गया।आनन फानन मे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया।जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से सटे गंगटा जंगल मे लक्ष्मीपुर पुलिस के साथ घटी। घायल पुलिसकर्मी की पहचान होमगार्ड जवान व थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी पवन कुमार के रूप मे की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से ही स्थानीय थाने का गश्ती दल थाना क्षेत्र के कोहवरबा मोड के पास गश्ती के बहाने बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। इसी दरम्यान जमुई की ओर से आ रहे बालू लदे एक ट्रक को गश्ती दल ने रोका और उक्त होमगार्ड का जवान अवैध वसूली के लिए ट्रक पर चढकर चालक के केबिन मे घुस गया।अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रक ने केबिन बंद कर उक्त पुलिस कर्मी को लेकर फरार हो गया।

अपने एक साथी जवान को साथ लेकर जा रहे ट्रक का पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने गंगटा जंगल स्थित सावालाख बाबा से आगे उक्त पुलिसकर्मी को केबिन का दरवाजा खोलकर नीचे गिरा दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया।हालांकि स्थानीय पुलिस ऐसी घटना से साफ इंकार कर रही है।

थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस कोहवरबा मोड के पास गश्ती कर रही थी।इसी दरम्यान जमुई की ओर से आ रहे अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रक ने पुलिस को देख अपना संतुलन खो दिया और सडक किनारे खडे एक जवान को ठोकर मार दी और वाहन लेकर फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment