कांवरिया बनकर पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट, 6 लुटेरे गिरफ्तार!

SHARE:

पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

कांवरिया की भेष में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने के छह आरोपी को पुलिस ने इंदपै से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटेरे के पास से लूटे गए 46 सौ रूपए, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक सहित अन्य सामग्री को बरामद किया है।
बताया जाता है कि 5 अगस्त की रात जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के शारदा पेट्रोल पंप के समीप कांवरियो की भेष में 6 लूटेरों ने हथियार के बल पर शारदा पेट्रोल पंप कर्मियों से 50 हजार रूपए की लूटपाट की। लुटेरों ने वहां काम कर रहे कर्मचारी का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी लूट लिया था।
घटना की जानकारी जमुई एसपी शौर्य सुमन को मिलते ही सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम को गठित किया गया। जिसमें सदर एसडीपीओ के अलावा सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, अवर निरीक्षक रविंद्र प्रसाद एवं सशस्त्र बल तथा डीआईयू शाखा द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सभी लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर के लिए सदर थाना क्षेत्र के इंदपै गांव के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले है।
लूटे गए मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल छह लुटेरों को इंदपै गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान अगहरा निवासी गुड्डू कुमार, अचहरी निवासी शिवम कुमार, लोहरा निवासी स्वामी शरण, अगहरा निवासी बिट्टू कुमार, कल्याणपुर के राहुल कुमार तथा अगहरा निवासी राजकुमार सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस ने लूट में शामिल गुड्डू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल सहित कुल 46 सौ रूपए बरामद किया।

Join us on:

Leave a Comment