झारखंड के 1800 स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, NIA करे जाँच : निशिकांत दुबे!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

स्कूलों के नाम उर्दू में बदलने के लगाए आरोप
बढ़ रहा इस्लामीकरण, बांग्लादेश जिम्मेदार

नई दिल्ली : गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना प्रमाण है कि देश 'इस्लामीकरण' की तरफ बढ़ रहा है।

NIA से की जांच की मांग
उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके।
सांसद दुबे ने कहा कि मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है, इसलिए ऐसा हो रहा है।
भाजपा सांसद के मुताबिक अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया है। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।
भाजपा सांसद ने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है, इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
झारखंड विकास के मानकों पर पिछड़ा : जयंत सिन्हा
भाजपा के ही सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य अपने लोगों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल है। झारखंड में केवल 7-8 नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं। केंद्र सरकार निर्देश दे कि राज्य सरकार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे।

Join us on:

Leave a Comment