भोजपुर के आलोक राज सिंह को मिला 44 वां रैंक, बने ATDO!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय :-


किसी ने सच ही कहा है कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात। इस कहावत को चरितार्थ करता हुआ भोजपुर जिले का एक लाल बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के परीक्षा में 44 वीं रैंक लाकर एडीटी ओ के पद पर सुशोभित हुआ है। भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के अलीपुर गांव निवासी आलोक राज सिंह ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के परीक्षा में 44 वी रैंक लाकर भोजपुर जिले का गौरव बढ़ाया है ।आज आलोक राज सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आलोक राज सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई आरा के जॉ पॉल हाई स्कूल से हुई है ।उसके बाद आलोक राज सिंह ने इंटर के बाद गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिग्री लिया। फिर उसके बाद आलोक राज ने पलट कर पीछे नहीं देखा ।आलोक राज घर में ही रह कर इंटरनेट के सहारे विभिन्न पोर्टल पर जाकर अपनी पढ़ाई करता रहा ।आलोक राज ने बताया कि इंटरनेट के सहारे पढ़ने के कारण उनको यह कामयाबी हासिल हुई है ।मध्यम वर्गीय परिवार के रहने वाले आलोक राज सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह पूर्वी चंपारण के बेतिया में सिविल कोर्ट के क्लर्क के पद पर काबिज हैं ।आलोक राज सिंह 2013 में मैट्रिक की परीक्षा दिए थे जिसमें उन्होंने 95% अंक लाया था। आलोक राज सिंह अपने दादा देव कुमार सिंह से प्रेरणा लेकर सिविल सेवा के परीक्षा की तैयारी में लग गया था ।वही आज इनकी कामयाबी पर पूरा परिवार हर्षित है और उन्हें बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन पास करने के बाद एडीटीओ के पद पर सुशोभित किया गया है।
 बाईट/-आलोक राज सिंह(टॉपर)
 बाईट/-माँ(आलोक राज सिंह) 
बाईट/-दादा(आलोक राज सिंह)

Join us on:

Leave a Comment