राजस्व कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पैसे के लिये पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में एक राजस्व कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है, हालांकि मृतक के परिवार वालों मृतक की पत्नी, सास, ससुर और उसके परिजनों पर वेतन में मिले 14 लाख रुपए हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिरकार राजस्व कर्मचारी की मौत कैसे हुई है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर की है। दरअसल राजस्व कर्मचारी शशि कुमार बलिया प्रखंड में कार्यरत थे। राजस्व कर्मचारी शशि कुमार की शादी 2010 में वीरेंद्र राय की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद से ही शशि कुमार को उसकी पत्नी ज्योति कुमारी सास नूतन देवी ससुर वीरेंद्र राय और दो साला मिलकर पैसे के लिए बराबर मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर करता था। इस संबंध में परिवारिक न्यायालय में भरण पोषण के लिए केस भी चल रहा था। कोर्ट के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अपनी पत्नी को लेकर लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर में किराए के मकान में रहते थे। केस के दौरान राजस्व कर्मचारी शशि कुमार पिछले 2 साल पहले निलंबित हो गए थे, निलंबन अवधि की राशि करीब 14 लाख रुपए 1 सप्ताह पूर्व मिला था। इसी पैसे को शशि कुमार की हत्या करने की आरोप परिजन लगा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बाईट मृतक का भाभी
बाईट मृतक का भाई

Join us on:

Leave a Comment