प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में गंगा में लगातार कटाव अलग-अलग इलाकों में जारी है। तेघरा प्रखंड के विनलपुल गंगा घाट के पास लगातार गंगा में भीषण कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गंगा के कटाव में 33000 केवीए बिजली का पोल भी कटाव की चपेट में आ गया है, हालांकि जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव निरोधी कार्य शुरू किया गया है । स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दिन पूर्व ही कटाव निरोधी कार्य समाप्त किया गया था लेकिन गंगा में लगातार जल स्तर बढ़ने के बाद रुक रुक कर कटाव हो रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि गंगा में लगातार कटाव हो रहा है जबकि कटाव खेत को गंगा में समाते हुए गांव के नजदीक पहुंच गया है। फिलहाल जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मिट्टी के बैरा और अन्य संसाधनों से कटाव निरोधी कार्य को किया जा रहा है ताकि गंगा का कटाव रुक सके और स्थानीय लोगों की फसल के साथ-साथ घरों पर जो खतरा है उसे रोका जा सके। जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बताया कि रुक रुक कर जहां तहां कटाव हो रहा है इस कटाव रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
बाईट- पंकज कुमार, एसडीओ जल संसाधन विभाग




