टेनिस खिलाड़ियों को जिलाधिकारी रिची पांडेय ने किया सम्मानित!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद :-

जहानाबाद जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के स्टेट लेवल और नेशनल लेवल के सॉफ्ट टेनिस के खिलाड़ी को जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा जिले में स्थित अब्दुल बारी सिद्धकी भवन के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक ( ब्रोंज मेडल ) जीत चुके जूनियर कुमार एवं संजीव कुमार को प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित . इसकी जानकारी सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ जहानाबाद के सचिव रोहन कुमार ने दी है , उन्होंने बताया कि पिछले महीने दिनांक 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय 7वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जिले में स्थित जहानाबाद स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया गया था जिसमें जहानाबाद के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जहानाबाद के लिए अंडर -12 मिश्रित युगल स्पर्धा में आदित्य पुष्कर तथा अंजली कुमारी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता . और-15 के बालक वर्ग में युगल स्पर्धा में सुधांशु कुमार व राज मल्होत्रा ने ( द्वितीय स्थान ) सिल्वर मेडल जीता , वही अंडर -15 के टीम स्पर्धा में जहानाबाद की लड़कों की टीम ने कांस्य पदक जीता , और अंडर – 18 के मिश्रित युगल स्पर्धा में जूनियर कुमार तथा ममता कुमारी की जोड़ी ने तीसरा स्थान लाते हुए कांस्य पदक जीता एवं अंडर 18 के बालिका युगल स्पर्धा में सिमरन कुमारी और ममता कुमारी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता . एवं ओपन बालिकाओं की टीम स्पर्धा में जहानाबाद की बालिकाओं की टीम ने कांस्य पदक जीता . और वही बालक वर्ग के ओपन टीम स्पर्धा में जहानाबाद जिले के लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान अर्जित किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया . ओपन बालक टीम में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी के रूप में – कप्तान – संजीव कुमार , उपकप्तान – जूनियर कुमार , धैर्य कुमार रंजन , सुनील कुमार सुधांशु कुमार राज मल्होत्रा गौरव कुमार उज्जवल कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर जहानाबाद को रजत पदक दिलाया . इसकी जानकारी सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ जहानाबाद के सेक्रेटरी रोहन कुमार ने दी, उक्त मौके पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन जहानाबाद के प्रेसिडेंट सूरज कुमार , कोषाध्यक्ष दीपक कुमार , कार्यकारिणी सदस्य – रविकांत कुमार संजय कुमार अमित कुमार एवं अंजना सिंह मौजूद रहे वही सॉफ्ट टेनिस के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामना देने कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment