ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत!

SHARE:

आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-

एक दिन पूर्व रेल ट्रैक के किनारे बेहोश पड़े हुऐ एक युवक की मौत हो गई,दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन व रामानन्द तिवारी हाल्ट के बीच बीडी कॉलेज के निकट मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर लगभग 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मामले की सूचना पाकर आरा रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया. आरा जीआरपी थानाध्यक्ष कैमरे के सामने बोलने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था जिससे उसकी शिनाख्त करना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है. वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त युवक गहरी बेहोशी की अवस्था में सोमवार की शाम रेल ट्रैक से हटकर पड़ा हुआ था. युवक के बेहोशी में पड़े होने की सूचना जीआरपी बिहिया व बिहिया थाना को दी गयी परन्तु पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई. इस बीच मंगलवार की सुबह उसी युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा हुआ पाया गया. घटना किस प्रकार घटित हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. रेल पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर रेल थाना आरा में एक यूडी केस दर्ज किया गया है तथा मृतक की शिनाख्त करने में रेल पुलिस जुटी हुई है.

Join us on:

Leave a Comment