छपरा में कथित तौर पर शराब पीने से 2 लोगों की मौत,चार अन्य गंभीर।

SHARE:

छपरा । अनमोल कुमार :-

छपरा में शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग की तबीयत खराब है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पानापुर थाना क्षेत्र के रामदास पुर गांव से सामने आई है।

बताया जा रहा है कुछ मजदूरों ने बीती रात शराब का सेवन किया था जिसके बाद एक-एक कर सब की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य चार लोग बीमार बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज चल रहा है और इनके आंख की रोशनी जाने बात भी कही जा रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक आदमी के आंख की रोशनी चली गई और 3 लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छह लोगों ने एक साथ शराब पी थी। पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी छपरा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जबकि बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है। विदित हो कि छपरा में आए दिन शराब की बरामदगी का मामला सामने आता रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें