आपसी विवाद में दो सगे भाइयों को मारी गोली, स्थति गंभीर, PMCH रेफर!

SHARE:


रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय :-

लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है।जहां आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी की घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हैं।जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु PMCH पटना रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सैयद इमरान मसूद,रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार,कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

बताया जाता है की रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के औरे बेलदरिया गांव निवासी लक्ष्मण चौहान के पुत्र ललित चौहान तथा ब्रह्मदेव चौहान का विवाद पड़ोसी पांडे चौहान,विनोद चौहान,संटू चौहान,प्रवेश चौहान, राणा चौहान तथा मंटू चौहान से पूर्व से ही चला रहा था।जो आज विवाद बढ़कर गोलीबारी तक पहुंच गया।परिजन बताते हैं कि घर के समीप ही ललित चौहान तथा ब्रह्मदेव चौहान खड़े थे।तभी काफी संख्या में पाड़े चौहान अपने सहयोगी के साथ पहुंच फायरिंग शुरू कर हमला बोल दिया।जिसमें ललित चौहान तथा ब्रह्मदेव चौहान को गोली लगी और घायल हो गए।

Vo-2 वहीं एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की दोनों पक्षों में पूर्व से ही विवाद था।आज दोनो में कहासुनी हुई और मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

बाइट:- सैयद इमरान मसूद एएसपी लखीसराय

बाइट:-परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें