जेपी नड्डा ने किया जहानाबाद भाजपा कार्यालय का उद्घाटन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। उद्घाटन के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा पूरे वैदिक विधि विधान से पार्टी कार्यालय में पूजा पाठ एवं हवन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जेपी नड्डा जी ने कहा कि जिला मुख्यालय में पार्टी का अपना कार्यालय होने से पार्टी के कार्यक्रम चलाने में सुविधा होगी पार्टी कार्यालय को हाईटेक किया जाएगा। इस अवसर पर वर्चुअल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय के लिए बधाई एवं शुभकामना दिया ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि आज जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा हो रहा है यह बड़ी गौरव एवं खुशी का पल है । जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अपना भवन होने से पार्टी के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को चलाने में सुविधा होगी । पार्टी कार्यालय को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी एक दिन अपना समय कार्यालय में देंगे । इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिन्हा जिला प्रभारी शंभू केसरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजेंद्र शर्मा जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान निरंजन कुमार बबलू रवि रंजन जिला उपाध्यक्ष जब दामोदर प्रसाद विमल कुमार मंजू कुमारी तिलेश्वर कौशिक मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह कृष्णा गुप्ता विनोद पाठक विनोद कुमार धर्मेंद्र केसरवानी मुकेश कुमार सिंह श्रीकांत शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा कश्यप कौशलेंद्र कुमार मनोज पासवान मनीष केसरी रणविजय सिंह निरंजन कुमार आईटी सेल जिला संयोजक रौशन कुमार सह संयोजक दीपक कुमार जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी मीडिया प्रभारी जयराम शर्मा राधेश्याम शर्मा रामाकांत शर्मा गोवर्धन प्रसाद रवि केसरी समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment