मनसा पूजा के लिए समितियों के मेडपतियों की बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

आगामी होने वाली मनसा पूजा कमेटी की बैठक में तमाम पूजा समिति के मेडपति हुए उपस्थित!

भागलपुर।आगामी होने वाले मनसा पूजा को लेकर मनसा पूजा कमेटी के द्वारा एक बैठक रखी गई जिसमें जिले के तमाम पूजा समिति के मेडपति मौजूद थे। बैठक की शुरुआत विधिवत तरीके से दीप प्रज्वलित करके और आए हुए सम्मानित सदस्यों को माला पहनाकर बुके देकर किया। बैठक में प्रतिमा स्थापित से लेकर प्रतिमा विसर्जन तककी होने वाली सभी बड़ी–छोटी समस्याओं पर विचार किया गया।

मीडिया से बात करते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष भोला मंडल ने कहा कि विगत 2 सालों से कोबिट को लेकर मनसा पूजा स्थगित थी लेकिन इस बार सामान्य होने के कारण जो भी जिला प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है वह सारे नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से पूजा करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment