हमें भी आंखें सेंकने दीजिए न…रणवीर सिंह के न्यूड फोटो पर बोलीं विद्या बालन!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

कहा-पहली बार किसी मर्द ने ऐसा किया है, उन्हें भी देखने का मौका मिलना चाहिए

मुंबई : मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कई हस्तियों का बयान आ चुका है। अब विद्या बालन से जब रणवीर की इन चर्चित तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए बोलीं-महिलाओं को भी इस नजारे का मजा लेने दीजिए, क्योंकि बॉलीवुड अभिनेत्री ने पहली बार नेकेड पोज दिया है। गुरुवार को फटका मराठी सिने अवार्ड्स के दौरान उनसे रणवीर पर सवाल किया गया था।
क्या प्रॉब्लम है, पहली बार कोई आदमी कर रहा
विद्या बालन से एक अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह की तस्वीरों पर रिऐक्शन मांगा गया तो वह बोलीं-अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए न।
जिन्हे न देखना हैं न देखें, FIR कराने की क्या जरूरत
जब विद्या बालन से रणवीर पर हुई FIR का जिक्र किया गया तो वह बोलीं, अगर किसी को तस्वीरों से दिक्कत है तो उन्हें नहीं देखनी चाहिए। शायद उनके पास ज्यादा काम नहीं है, इसलिए वे इन सब चीजों में वक्त बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको पसंद नहीं है तो पेपर बंद कर दीजिए या फेंक दीजिए, जो मर्जी कीजिए लेकिन FIR करवाने की क्या जरूरत है?
रणवीर के साथ फिल्म इंडस्ट्री
रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें 21 जुलाई को आई थीं। तब से लेकर अब तक सुर्खियों में हैं। इन फोटोज पर अब तक कई FIR दर्ज होने की खबरें आ चुकी हैं। इंडस्ट्री के कई लोग रणवीर के समर्थन में आ चुके हैं। इनमें अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री जैसे नाम शामिल हैं। आलिया भट्ट ने कहा था कि रणवीर उनके फेवरिट हैं और वह उनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकतीं। वहीं राम गोपाल वर्मा भी कह चुके हैं कि महिलाएं ऐसा कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें