मच्छर जनित बीमारियों को लेकर सिविल सर्जन ने की बैठक!

SHARE:

जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट।

एंटी डेंगू माह के अंतर्गत सिविल सर्जन जहानाबाद के अध्यक्षता में इंटर सेक्टोरल कनवरजेंस मीटिंग कराया गया । जिसमें एडिस मच्छर से होने वाली बीमारी डेंगू और चिकनगुनिया से संबंधित जानकारी दी गई। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया की बरसात के मौसम में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाती हैं । डेंगू एडीस मच्छर के काटने से होता है। इसका अंडा साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार होना,सिर में दर्द होना,शरीर में लाल चकता होना,आंख के पीछे दर्द होना, खून की उलटी आना इसके मुख्य लक्षण हैं।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डाक्टर ब्रज कुमार ने बताया कि इस मौसम में घर के आस पास सफ़ाई रखे और गमले, टायर, कूलर, में पानी जमा नही होने दे।क्यों की एडीस मच्छर साफ पानी में अपना अंडा देता है । पानी जमे हुए स्थानों में किरोसीन तेल डाल दें। जिले मे स्वास्थ्य विभाग से डेंगू की पुष्टि होने पर Technical malathion का फॉगिंग कराया जाता हैं और टेमीफोस का जमे हुए पानी में छिड़काव कराया जाता हैं इस बैठक में डीपीओ आईसीडीएस , जिला वीबीडी सलाकार,केयर इंडिया के प्रतिनिधि, यूनिसेफ के एसएमसी , जिला epedemologist एवम अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment