मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया- बिहार प्रदेश जनता दल यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज द्वारा नव गठित जिलाअध्यक्षयो की सूची 25 जुलाई की जारी की गई। जिसमें गया जिला से मो.नौशाद अली उर्फ गुड्डू को दूसरी बार गया जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है
सूची जारी होने के बाद गया जिला में अल्पसंख्यक समाज के लोग बहुत खुश है और मो. नौशाद अली उर्फ गुड्डू को मुबारक बाद देने घर पहुँच रहे है। इस संबंध में नव मनोनीत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो नौशाद अली उर्फ गुड्डू ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज जी को हम अपने तरफ से बहुत बहुत धन्याद एवं आभार व्यक्त करते है। हमारे ऊपर जो दूसरी बार भरोसा कर जिमेदारी सौपी गई है उसे बढ़-चढ़ पूरा करने की कोशिश करूंगा। सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लिए जो भी योजनाए चलाई जा रही उसे धरातल पर उतरने का कोशिश करूंगा।




