मोकामा में आरसीपी सिंह बोले ललन सिंह से कोई मनमुटाव नहीं!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :+

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज मोकामा पहुंचे जहां उन्होंने घोसवरी प्रखंड के चकदह गांव में अरुण सहनी की माता स्वर्गीय रुक्मिणी देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी.
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मनमुटाव की बात को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ख़ारिज करते हुये कहा की मेरा पार्टी में सबसे मधुर संबंध है. हमारे मुखिया नितीश कुमार हैँ, और राज्य में हमारी सरकार नितीश जी के नेतृत्व में चल रही है. राज्य सभा नहीं भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा की ये पार्टी नेतृत्व तय करती है, इससे मुझे कोई दिक्क़त नहीं.
हालाँकि पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ एक भी जदयू नेता देखे नहीं गये, वहीं अनंत सिंह के कुछ समर्थकों द्वारा उनका स्वागत जरूर किया गया, इस तरह से देखा जाय तो आरसीपी सिंह को जदयू ने पूरी तरह किनारे करने का मन बना लिया है.
Byte आरसीपी सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment